Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कायस्थ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष बने राजेश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। बुधवार को कायस्थ सेवा ट्रस्ट की बैठक चित्रगुप्त मंदिर परिसर में संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट के कार्यों की समीक्षा, भावी योजनाओं पर विचार के साथ ही राजेश कुमार श्रीवास्तव को सत्र 2023-2025 का अध्यक्ष घोषित किया गया।
ट्रस्ट संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्य किये गये हैं इन्हें और विस्तार दिये जाने की जरूरत है। कहा कि इस सत्र में प्रयास होगा कि विपन्न परिवारों की बेटियोें का हाथ पीला कराया जाय और दहेज के विरूद्ध सामाजिक सेवा का वातावरण विकसित किया जाय।
बैठक में मुख्य रूप से डा. सौरभ सिन्हा, दुर्गेश श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव,  दुर्गेन्द्र श्रीवास्तव, अखिल श्रीवास्तव, आशीष, अभिषेक, स्वप्न खरे, बालजी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।