Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में पहुंची जापान से अत्याधुनिक मशीन

मरीजों के बेहतर उपचार में मिलेगी विशेष सफलताबसन्त चौधरी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल को नित नये अत्याधुनिक उपकरणों से समृद्ध किया जा रहा है जिससे बस्ती सहित पूर्वान्चल के मरीजों को बेहतर इलाज के लिये लखनऊ, दिल्ली, मुम्बई आदि न भटकना पड़े। हॉस्पिटल में भीषण ठंड को देखते हुये हार्ट अटैक से मरीजों को बचाने और बेहतर उपचार का प्रबन्ध किया गया है। यह जानकारी देते हुये चेयरमैंन बसन्त चौधरी ने बताया कि हॉस्पिटल में जापान से अत्याधुनिक ओलंपस कंपनी की एंडोस्कोपी मशीन लगाई गई है।
चेयरमैन बसन्त चौधरी ने बताया कि एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी आदि जांच अब हास्पिटल में ही हो जायेगा और मरीजों को इसके लिये भटकना नहीं पड़ेगा। चिकित्सकों को भी इलाज में सुविधा होगी।
हास्पिटल के जनरल मैनेजर वी.के. अय्यर ने बताया कि आजकल के दौर में जब भी कोई किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित होता है तो डॉक्टर के पास जाता है तो डॉक्टर  उनको एक खास तरह के जांच करवाने के लिए कहते हैं। बताया कि एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी पद्धति में डॉक्टर द्वारा खास तरह के जांच उपकरण का इस्तेमाल कर रोगी के अंदरूनी अंगों को देखकर इलाज किया जाता है । इसमें एक पतली लंबी नली का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें कैमरा लगा होता है जिसके द्वारा डॉक्टर मरीज के अंदरूनी अंगों को देख पाता है आमतौर पर यह नली मुख या  गुदा के द्वारा शरीर के अंदर पहुंचाई जाती हैं। बताया कि पेट में अल्सर या छाले, पाचन तंत्र में खून का बहना,आंतों में सूजन , लंबे समय से कब्ज की समस्या,पित्ताशय की पथरी,रसौली अग्न्याशय शोध,कंठ नली में रुकावट, ग्रास नली का निरीक्षण, फेफड़ों या छाती में दर्द, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, कोलन कैंसर या कोई ’सिक्का निगल गया हो या मछली का काटा फंस गया हो या गले में हड्डी कुछ फंस गया हो तो उसे आसानी से निकाल दिया जाता है। यह पद्धति काफी कारगर साबित हो रही है। इसका लाभ अब श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के मरीजों को मिल रहा है।