Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

डीएम ने बीएसए को दिया शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने का निर्देश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर इंद्रजीत प्रजापति को जिलाधिकारी कार्यालय बुलाकर निर्देश दिया कि शिक्षकों का वेतन भुगतान सुनिश्चित कराया जाय। एनपीएस प्रान कटौती  प्रक्रिया पूरी न होने के कारण जनपद के शिक्षकों को दिसम्बर माह का वेतन भुगतान नहीं हो सका है। इसे लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेशिय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के निर्देश पर जिला मंत्री राघवेन्द्र सिंह , जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी से मिलकर अविलम्ब वेतन भुगतान के लिए ज्ञापन सौपा।
शिक्षक नेता अभय सिंह यादव ने बताया कि ज्ञापन लेने के साथ ही  जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने प्रकरण को गंभीरता सें लिया और बीएसए को बुलाकर स्थितियों की जानकारी प्राप्त किया। संघ पदाधिकारियों की उपस्थिति में डीएम ने बीएसए को निर्देश दिया कि दिसम्बर माह का वेतन भुगतान सुनिश्चित कराया जाय। निर्देश दिया कि विकास खण्ड वार रोस्टर बनाकर एनपीएस प्रान प्रक्रिया शीघ्र पूरी करा लिया जाय।
डीएम को ज्ञापन देने वाले शिक्षको के प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, सूर्य प्रकाश शुक्ल, शशिकांत धर दूबे, रजनीश मिश्र, लालजी वर्मा,गुड्डू चौधरी, विक्रांन्त दूबे, आदित्यनाथ तिवारी, विपिन तिवारी आदि शामिल रहे।