प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर से सिलेंडर, बर्तन व राशन चोरी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेनुआ को चोरों ने निशाना बनाया। रसोईघर का ताला तोड़कर उसमें रखा सिलेंडर, बर्तन व राशन सहित अन्य सामान चुरा ले गए।  प्रधानाध्यापक मनोज कुमार द्विवेदी ने थाना प्रभारी हर्रैया को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने व आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 31 दिसम्बर से लेकर 15 जनवरी तक विद्यालय शीतकालीन अवकाश के अंतर्गत बंद था जब वह सोमवार को विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रसोईघर का ताला टूटा है और अज्ञात चोरों द्वारा दो बड़े भगोने, सिलेंडर गैस, 6 बोरी चावल, डेढ़ बोरी गेहूँ, 25 किलो आटा, एक लोहे की बड़ी कड़ाही चोरी कर लिया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर