Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं प्रिकाशनरी डोज से छूटे हुए लोग

लगभग दो माह बाद मिला है कोविशील्ड का 10700 डोज टीका

जिला अस्पताल सीएचसी पर एक बार फिर शुरू हुआ टीकाकरण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: कोविड टीके का प्रिकाशनरी डोज लगवाने के लिए लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। वैक्सीन का स्टॉक समाप्त हो जाने के बाद से काफी लोग दूसरी व प्रिकाशनरी डोज लगवाने से वंचित रह गए थे। शासन की ओर से जिले को 10700 डोज कोविशील्ट टीके का आवंटन किया गया है। इसके बाद जिला स्तरीय अस्पताल व सीएचसी पर एक बार फिर टीकाकरण शुरू हुआ है।

जिला अस्पताल में संतकबीरनगर जिले के बेलहर कस्बे से टीका लगवाने के लिए पहुंचे अरविंद यादव (22) ने कोविशील्ड का प्रिकॉशनरी डोज लगवाया। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले दो डोज लग चुका है। विदेश जाने का उनका कार्यक्रम है, इसलिए प्रिकॉशनरी डोज लगवाना अनिवार्य है। बस्ती में रहने वाले रिश्तेदारों ने बताया था कि जिला अस्पताल में कोविशील्ड का टीका उपलब्ध है। टीका लग गया है । प्रिकॉशनरी डोज का प्रमाण पत्र मोबाइल से डाउनलोड करा लेंगे।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि टीके की तीन डोज लगवाने के बाद से कोविड से काफी हद तक सुरक्षा प्रदान होती है। इसलिए जिन लोगों को कोविशील्ड की प्रिकॉशनरी डोज न लग सकी हो वह स्वास्थ्य इकाई पर पहुंचकर जरूर टीकाकरण करा लें। जिन्हें एक डोज लगी है, वह दूसरी डोज लगवा लें।

उन्होंने बताया कि विश्व के कुछ देशों में कोविड के केस एक बार फिर बढ़ने से सतर्कता की जरूरत है। एक ओर जहां इलाज के लिए अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है, वहीं टीकाकरण पर भी जोर है। अपना व अपने परिवार का टीकाकरण सभी लोग जरूर कराएं। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए । भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें। जिन लोगों ने टीके की दूसरी डोज नहीं ली है, उन्हें भी टीकाकरण करवाना है। बारह वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों का कोविड टीकाकरण अनिवार्य है।

कोविड टीकाकरण एक नजर में

– कुल प्रथम डोज- 2206668, कुल दूसरी डोज- 2067049, प्रिकॉशन डोज- 811448, कोविशील्ड-4014232, कोवैक्सीन- 869010, कोर्बिवैक्स- 202831, कुल डोज- 5086073