Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

समाजवादी नेता जीतेन्द्र पाल के पिता विरेन्द्र पाल का निधन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। वरिष्ठ समाजवादी नेता जीतेन्द्र पाल के पिता विरेन्द्र पाल का उनके पैतृक गांव मथौली में सुबह 80 साल की अवस्था में आकस्मिक निधन हो गया। इस खबर से पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीयजनों में शोक व्याप्त है। लोग पीड़ित व शोकाकुल परिजनों को ढांढस देने पहुंच रहे हैं। जीतेन्द्र पाल ने बताया कि शुक्रवार शाम तक वे स्वस्थ थे। रोज की तरह भोजन इत्यादि लेकर सोये और सुबह अचानक उनका निधन हो गया। उन्होने बताया कि रविवार को सुबह 9.00 बजे अिंतम संस्कार के लिये उन्हे अयोध्या के पवित्र सरयू नदी के किनारे मुक्तिघाट पर ले जाया जायेगा। विरेन्द्र पाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। अभी हाल ही में जीतेन्द्र पाल की माताजी का भी स्वर्गवास हुआ था।