Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विधि विधान से हुई मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

निकली कलश यात्रा, भण्डारा 28 को

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रविवार को बनकटी विकास खण्ड के सिरौती गांव में  मां दुर्गा मंदिर की विद्वानों आचार्यो द्वारा विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पूर्व क्षेत्रीय नागरिकों आस्थावान श्रद्धालुओं ने कुंआनो के लालगंज तट से पवित्र जल लेकर दुर्गा मंदिर पहुंचे। कलश यात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों का गान कर रहे थे। कलश यात्रा के मंदिर में पहुंचने के बाद विधि विधान से  मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
आयोजक शत्रुघ्न मिश्र ने बताया कि कलश यात्रा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में मुख्य रूप से पं. अनिरूद्ध कुमार त्रिपाठी, सन्तोष दूबे, बी.एन. मिश्र, राकेश तिवारी, प्रीतू पाल, सूर्यमणि पाण्डेय, अरविन्द चौधरी, पुष्पा चौधरी, संजय तिवारी, लवकुश मिश्र, रज्जू सिंह, योगेन्द्र पटेल, रानी चौधरी, अवनीश सिंह, मोनू सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। 28 जनवरी को मंदिर परिसर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है।