Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

जयंती पर जनसमूह को सड़क सुरक्षा की दिलायी शपथ

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सड़क सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज गेट पर उपस्थित होकर जनसमूह को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी और कहा हम सभी शपथ लेते है कि सड़क पर सदैव यातायात के नियमों का पालन करेंगे। दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को बीएसआई मानक वाले हेलमेट पहनेंगे व पहनायेंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट अवश्य लगायेंगे। लेन ड्राईविंग नियमों का पालन करेंगे, तेज रफ्तार व गलत दिशा में वाहन नही चलायेंगे तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज, जी.जी.आई.सी., जी.आई.सी., खैर तथा गोविंदराम सेकसरिया इण्टर कालेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के लगभग 05 हजार छात्र-छात्राओं द्वारा मानवश्रृंखला का निर्माण किया गया। लोगों ने शपथ लेते हुए सुरक्षित चलिए, सुरक्षित रहिए का संकल्प लिया। एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि आज का दिवस पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति, जिला विद्यालय निरीक्षक डी.एस. यादव, बीएसए डा. इन्द्रजीत प्रजापति, प्रधानाचार्य हरीराम बंसल, मुस्लिमा खातून, शिक्षिका अंजुम परवीन, शबाना अंजुम, परवीन बानों, रीता देवी, शिक्षक संतोष सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहें।