देश को आजाद कराने के लिये नेताजी सुबाषचन्द्र बोस द्वारा किये गये योगदान पर चर्चा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। चित्रांश क्लब की पुरूष व महिला विंग की ओर से फव्वारा तिराहा स्थित नेताजी सुबाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया। नेताजी की जयंती के अवसर पर क्लब के पदाधिकारी प्रतिमा के निकट उपस्थित हुये और नेताजी अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाये। देश को आजाद कराने के लिये उनके द्वारा किये गये योगदान पर चर्चा हुई।
डा. के.के. प्र्रजापति ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में नेताजी की चलती तो बहुत पहले अंग्रेज भारत छोड़कर भाग गये होते और देश वर्षों पूर्व आजाद हो चुका होता। उन्होने अधिकारों के लिये लड़ना सिखाया। महिला विंग की अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव ने कहा नेतातजी अदम्य साहसी थे। उन्होने छेटी सी आजाद हिंद फौज बनाई जिससे अंग्रेज थर थर कांपते थे। संगठन में कितने लोग हैं ये मायने नही रखता, मायने ये रखता है कितने लोग समर्पित हैं।
इस अवसर पर संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, रेखा चित्रगुप्त, संजू श्रीवास्तव, जी रहमान, आदर्श श्रीवास्तव, संध्या दिक्षित, अपराजिता सिन्हा, रीता पाण्डेय, अपूर्व शुक्ल, अजय गोपाल श्रीवास्तव, जेल रोड स्थित एसवीएम हाईस्कूल के बच्चे, पूनम चौधरी, परशुराम चौधरी, रणधीर यादव, गौरव, अजीत, शैलेष पासवान, रविशंकर गुप्ता, मंजीब अंसारी, रमेशचन्द्र श्रीवास्तव, रणदीप माथुर, सूरज प्रजापति, लवकुश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर