Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

समाजवादियों ने किया जन नायक कर्पूरी ठाकुर को नमन्

राजनीति में हमेशा अजेय  रहे  कर्पूरी ठाकुरमहेन्द्रनाथ यादव

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती।  सादगी और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुतकर राजनीति में जन नायक बने कर्पूरी ठाकुर को उनके जयन्ती अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को याद किया गया।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि गरीबी की कोख से निकले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि दिया जाना चाहिये। कहा कि वे राजनीति में हमेशा अजेय ही रहे, वे कभी चुनाव नहीं हारे,  एक बार उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री पद को शोभित हुए।  उसके बाद अधिकतर समय उन्होंने विरोधी दल के नेता की ही भूमिका निभाई।  कर्पूरी ठाकुर की ईमानदारी को इस बात से समझा जा सकता है कि जब उनका निधन हुआ तो उनके बैंक खाते में पांच सौ रूपए भी नहीं बचे थे वहीं जायदाद के नाम पर केवल एक खपरैल का पुराना मकान था। युवा पीढी को देश के ऐसे समर्पित नेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिये। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
सपा नेता समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, राजेन्द्र चौधरी, राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र यादव, राजेन्द्र चौरसिया, मो. सलीम आदि ने कर्पूरी ठाकुर को नमन् करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद  उन्होंने अपने बेटे को पत्र लिखकर सलाह दे दी थी कि वो इस बात से बिल्कुल प्रभावित ना हो कि उनके पिता मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने लिखा कि वो किसी के लोभ-लालच में ना फंसे.इससे उसके पिता की बदनामी होगी। आज ऐसे ही समर्पित नेताओं की देश को जरूरत है। वे ईमानदारी और निष्ठा की मिसाल थे।
कर्पूरी ठाकुर को नमन् करने वालों में श्याम सुन्दर यादव, राम सिंह यादव, गौरीशंकर यादव, भोला पाण्डेय, प्रशान्त यादव, राहुल सिंह, गीता भारती, इन्द्रावती शुक्ल, महेश तिवारी, मो. जावेद, रहमान सिद्दीकी, रामवृक्ष यादव,  भोलू अंसारी, दाउद, रामकेश चौहान, धनुषधारी गुप्ता, जुगुल किशोर,  रफीक खां, रितेश यादव, रजवन्त यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।