गणतंत्र दिवस पर सिख वेलफेयर सोसायटी ने किया विविध आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । जनपद के गणतंत्र दिवस का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया।  पूर्वांचल सिख वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संयोजक सरदार जगबीर सिंह की अगुवाई में गांधी कला भवन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और कम्पनी बाग स्थित गुरु गोविन्द स्मृति पर माल्यार्पण करने के बाद  कैंप कार्यालय गुरु गोविंद सिंह चौक कम्पनी बाग बस्ती में  गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
गोष्ठी में देश को आजाद कराने में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले  महान सेनानियो को याद किया गया । राष्ट्रीय एकता अखण्डता और संविधान की  रक्षा का संकल्प लिया गया ।  इसी के साथ जिला कारागार बस्ती में मिष्ठान वितरण के रूप बिस्कुट अपर जिलाधिकारी  कमलेश चंद्र के साथ वितरित किया गया । इसी कड़ी में जिला अस्पताल बस्ती में फल वितरण  कार्यवाहक मुख्य अधीक्षक डाक्टर राम प्रकाश जी के साथ वितरित किया किया ।  कार्यक्रम को सफल बनाने में  हरमनबीर सिंह, समाज सेवक  किशोरी लाल, अरुणेश कुमार, उर्वरी कौर, चन्द्र प्रकाश शर्मा, रामबिलास,  अमृतपाल सिंह ‘सनम’  आदि ने योगदान दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर