Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से मिल रही इलाज व परामर्श की सुविधा

जिले में संचालित हैं कुल 195 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

सभी केंद्रों पर हुई है कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिले में सक्रिय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) ग्रामीण आबादी के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। गांव के करीब उपलब्ध इन सेंटर्स पर इलाज व परामर्श की सुविधा मिल रही है। केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की तैनाती की गई है। विभाग की ओर से इन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।

सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यहां पर तैनात सीएचओ को सामान्य रोग की पहचान व जांच के लिए प्रशिक्षित किया गया है। लक्षण व जांच के आधार पर यह सीएचओ सम्बंधित चिकित्सक से परामर्श लेकर मरीजों को दवा उपलब्ध करा  रही हैं।

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से मिलता है परामर्श

सल्टौआ ब्लॉक के दसिया केंद्र पर तैनात सीएचओ कोमल ने बताया कि ई-संजीवनी एप के माध्यम से सीधे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से सम्पर्क किया जाता है। मरीज की समस्या को सुनकर व आवश्यक जांच रिपोर्ट के आधार पर उनकी ओर से परामर्श दिया जा रहा है। मरीज को गांव में ही उच्च इलाज की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा यहां पर बीपी, शुगर आदि की नियमित जांच के साथ ही टीबी, फाइलेरिया आदि के सम्भावित मरीजों की पहचान कर उन्हें जांच व इलाज में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बॉस्केट ऑफ च्वाईस की युवा दम्पति को जानकारी देने के साथ ही उन्हें परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जाता है। एएनएम सब सेंटर पर प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को भी सहायता मुहैया कराई जा रही है।

55 सीएचओ की हुई तैनाती

शासन की ओर से जिले को 55 सीएचओ उपलब्ध कराई गई हैं। इनकी तैनाती उपकेंद्रवार रिक्त जगहों पर की गई है। डीसीपीएम दुर्गेश कुमार मल्ल ने बताया कि अभी तक 140 सीएचओ पूर्व से तैनात हैं, नई तैनाती के बाद संख्या बढ़कर 195 हो गई है। इनके आने से स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा।

70323 को मिल चुका है परामर्श

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से अब तक 70323 मरीजों को परामर्श व दवा की सुविधा मिल चुकी है। इसमें ई-संजीवनी के जरिए हॉयर सेंटर से 29865 को व वेलनेस सेंटर से 40458 मरीज परामर्श का लाभ उठा चुके हैं।