Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु टास्क फोर्स का गठन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु टास्क फोर्स का गठन किया है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार टास्क फोर्स के सदस्य  हैं। इसी प्रकार विकास विभाग से संबंधित प्रकरणों की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए तथा डीपीआरओ को सदस्य नामित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अन्य विभागों के लिए विभागाध्यक्ष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि टास्क फोर्स के सदस्य एवं विभागाध्यक्ष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के पश्चात प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को प्रातः 11.00 से 1.00 के बीच उनके समक्ष उपस्थित होंगे तथा शिकायत के संबंध में तथ्यों को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि शिकायतों के निस्तारण की समय सीमा अधिकतम 2 सप्ताह होगी।