Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अमित जोगी एवं उनकी पत्नी ऋचा जोगी भाजपा में शामिल हो जाएं- मंत्री जयसिंह अग्रवाल

मरवाही। मरवाही उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुके हैं। वहीं पार्टियों के बीच जुबानी हमलों का सिलसिला अब भी जारी है। मरवाही उप-चुनाव में भाजपा और JCCJ के गठबंधन को लेकर प्रभारी जयसिंह अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि- ‘आज मतदान है और 10 नवंबर को चुनाव परिणाम में कांग्रेस की जीत होगी।’
उन्होंने आगे कहा- ‘भाजपा का जोगी परिवार से समर्थन लेना चुनाव हारने की सबसे बड़ी भूल साबित होगी। चुनाव परिणाम आने पर दोनों पार्टी को एक-दूसरे के समर्थन का पछतावा होगा। मरवाही चुनाव में जोगी परिवार के लिए कोई सहानभूति नहीं है और बचे कूचे लोग भी कांग्रेस में आ चुके हैं। उनकी पार्टी में अब कोई बचा नहीं और पार्टी का अस्तित्व भी समाप्त हो चुका है।’
मरवाही उप-चुनाव प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दावा करते हुए कहा कि- परिणाम में भाजपा से 20 प्रतिशत से अधिक वोटों से कांग्रेस की जीत होगी। मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी को भाजपा जॉइन करने की सलाह भी दी है।