वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग को लेकर बीएएसए को सौंपा ज्ञापन

4 फरवरी से रात्रिकालीन धरने की चेतावनी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों और शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. इन्द्रजीत प्रजापति को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि तत्काल प्रभाव से वरिष्ठता सूची जारी किया जाय।
संघ जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि यदि 3 फरवरी तक वरिष्ठता सूची जारी न हुई तो 4 फरवरी से शिक्षण कार्य के बाद बीएसए कार्यालय के समक्ष रात्रिकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि पिछले 7 वर्षो से परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी न होने के कारण पदोन्नति बाधित हो गई है। बताया कि नामांकन संख्या बढने के बावजूद प्रधानाध्यापकों एवं जूनियर सहायक अध्यापकों के रिक्त की संख्या कम दिखायी गई है जिससे पदोन्नति का लाभ कम अध्यापकों को मिलेगा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
बीएसए को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सुधीर तिवारी, जितेन्द्र पाण्डेय, शिव प्रकाश सिंह, शिवरतन, रामभवन, मोहम्मद मुस्तकीम, अशोक यादव, हरेन्द्र यादव, अटल उपाध्याय, आशीष दूबे, मुरलीधर, उमाशंकर पाण्डेय, रविन्द्र यादव, बच्चाराम आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर