कार्यकारिणी की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उठाये मुद्दे

समस्याओं के समाधान पर जोर

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । रविवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय की अध्यक्षता में प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एसोसिएशन द्वारा संकट की स्थिति में सहायता दिये जाने, पेंशनर कक्ष खुलवाये जाने आदि मांगों पर विचार किया गया। संचालन करते हुये  जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने सेवा निवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को विन्दुवार प्रस्तुत किया और समाधान के लिये एसोसिएशन की मजबूती एवं एकजुटता पर जोर दिया।
कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति का समय से भुगतान न होना सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिये सबसे बड़ी समस्या है। कहा कि कोषागार कार्यालय में पेंशनरों की समस्याआंे के निराकरण में समस्या आ रही है। मुख्य कोषाधिकारी से मिलकर इस समस्या का समाधान कराया जायेगा। कहा कि पारिवारिक पेंशन के निराकरण के लिये भी पहल होगी।
यह जानकारी देते हुये एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी एल.के. पाण्डेय ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर कार्यकारिणी की बैठक में बिन्दुवार विचार विमर्श किया गया। इसका शीघ्र निराकरण कराया जायेगा। निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन की बैठक तहसीलवार आयोजित किया जायेगा।
कार्यकारिणी की बैठक को मुख्य रूप से रामनाथ, रामसूरत चौधरी, मुनीश चन्द्र श्रीवास्तव,  प्रेमशंकर लाल, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सुरेन्द्रनाथ उपाध्याय, ई. रामचन्द्र शुक्ल, उदयराज वर्मा, इस्लाम अंसारी, जगदीश सिंह, राम सुन्दर, दिनेश चन्द्र पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया। बैठक में गोपाल तिवारी, श्रीनाथ मिश्र, गणेशदत्त शुक्ल, राधेश्याम तिवारी, सुरेश धर दूबे, नरेन्द्रदेव मिश्र, श्यामधर सोनी, चन्द्रप्रकाश लाल, राघवराम यादव, देवनरायन प्रजापति, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, रामचेत सिंह, एस.पी. श्रीवास्तव, प्रेमप्रकाश मिश्र, पारसनाथ चौधरी, गंगाराम, राम सुरेश   चौधरी, छोटेलाल यादव, विशुनचन्द श्रीवास्तव, ई. राधेश्याम तिवारी, ई. सदानन्द श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पाण्डेय, त्रिभुवन प्रसाद, डा. नरेन्द्र उपाध्याय, धर्म प्रकाश  उपाध्याय, अनिल कुमार पाण्डेय, दयाशंकर त्रिपाठी, राम उग्रह चौधरी, रामललित, मेहीलाल  आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर