Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बिगडी तबियत, इलाज के दौरान मौत

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों का शक है कि उसे किसी ने जहरीला पदार्थ खिला दिया।

थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव निवासी विशाल (22) पुत्र गबेले विक्रमजोत स्थित एक बैंक के सीएसपी पर काम करते थे। रोज की तरह वह बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे घर पहुंचे। थोड़ी ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग इलाज के लिए उसे लेकर श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या पहुंचे। हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ट्रामा सेंटर दर्शन नगर भेज दिया। जहां हालत में सुधार न होते देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार की भोर में युवक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर परमा शंकर यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। विशाल चार भाइयों में सबसे छोटे व अविवाहित थे।