सरदार पटेल छात्रावास को अत्याधुनिक बनाने पर जोर

बैठक में बनी रणनीति

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। सरदार पटेल स्मारक संस्थान के प्रबन्ध कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक रविवार को संस्थान के सभागार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश  चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में छात्रावास को विकसित करने, उसे अत्याधुनिक  पद्धति से जोड़ने पर विचार किया गया। वक्ताओं ने  कहा कि छात्रावास को पहले से ही सृदृढ बनाया गया है। समय-समय पर उसे नवीनतम सुविधा और तकनीक से लैश किया जायेगा।
संस्थान के महामंत्री डा. वी.के. वर्मा ने लेखा जोखा रखा जिसे सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया। उन्होने बताया कि छात्रावास को सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश किया गया है। जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा कराया जायेगा।
बैठक में मुख्य रूप से डा. आर.पी. वर्मा, आर.के. सिंह पटेल, विद्यासागर चौधरी, अवनि कुमार पटेल, चौधरी राजेश निराला, चौधरी प्रेमचन्द्र पोरस, धु्रवचन्द्र चौधरी, डा. श्याम नरायन चौधरी, रामकेश चौधरी,  गौरव चौधरी, राकेश कुमार चौधरी, अद्याशरन, धर्मदेव पटेल, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी, विजय कुमार चौधरी के साथ ही संस्थान के अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर