देश भर से युवा नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ से जुड़ रहे हैं : भावेष पाण्डेय 

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती:  नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ के तत्वावधान में साथी सम्मान समारोह एवं सदस्यता अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम शहर में स्थित होटल प्रकाश पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बस्ती मिनी मैराथन को सफल बनाने और संगठन को मज़बूत करने में महती भूमिका निभाने वाले वॉलंटियर्स को सम्मानित किया गया और युवाओं को संगठन से जोड़ने हेतु सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।
संगठन के अध्यक्ष भावेष कुमार पाण्डेय ने कहा कि बस्ती से उपजा यह संगठन अब देश की राजधानी तक पहचान का मोहताज नहीं रहा, अब देश के विभिन्न कोनों के लोग बस्ती की इस फसल को जान रहे हैं, पहचान रहे हैं और इस से जुड़ना चाह रहे हैं। बस्ती मिनी मैराथन, पर्यावरण पर कार्यक्रम, गोष्ठियाँ, चर्चाएँ, युवाओं के लिए सांस्कृतिक मंच जैसे विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के मध्यम से संगठन ने युवाओं को एक दिशा देने का प्रयास किया है, युवाओं को ज़िम्मेदार बनाने के संकल्प के साथ एसोसिएशन आगे बढ़ रहा है और साथियों के सहयोग और अथक परिश्रम से हम इस संगठन के माध्यम से समाज को एक ज़िम्मेदार भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अभिषेक ओझा ने कहा कि हम सब के सामूहिक प्रयास से ही यह संभव हो सका है कि आज हम सौ -दो सौ  से शुरू होकर पाँच हज़ार से अधिक प्रतिभागियों का कार्यक्रम कुशल संयोजन में संपन्न कराते हैं। क़ाज़ी फ़रज़ान ने कहा कि मुझे गर्व है कि संगठन के साथ काम करने का अवसर मुझे सालों से मिलता आ रहा है और आगे भी हम इसे और बेहतर बनाने का प्रयास करते रहेंगे। रितिकेश सहाय ने बस्ती मिनी मैराथन की शुरुआत और और ग्यारह वर्षों की इसकी यात्रा पर प्रकाश डाला। अरुण पांडेय ने सदस्यता अभियान के विषय में बताते हुए साधारण सदस्यता, कार्यकारी सदस्यता और आजीवन सदस्यता की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। नवीन त्रिपाठी ने सभी से सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया और सभी को साथ चलते रहने के लिये आभार व्यक्त किया। सुरेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र तिवारी, आशुतोष सिंह, कमलेश मिश्रा, रोशन लाल, अमन पांडेय, डैनियल सैयद, आशुतोष श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, प्रभात पाल, शिवलोक, शाश्वत, नीरज, हेमंत पांडेय, रुद्र आदर्श, शुभम्, अनामिका सिंह, अंकिता, मारुत नंदन, प्रवीण मिश्रा, सौरभ, हिमांशु सोनी आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर