Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

औद्योगिक विकास के लिए उठाये है कई सुधारात्मक कदम: राकेश सचान

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती :  प्रदेश के हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग विभाग मंत्री राकेश सचान ने कहा है कि सरकार ने निवेश आकर्षित करने के लिए 25 नीतिया तैयार करके औद्योगिक विकास के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाये है। कलेक्ट्रेट सभागार में इन्वेस्टर समिट के उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र व जनपद में निवेश हुआ है। निवेश सारथी पोर्टल के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश में 33.52 लाख करोड के कुल 19250 एमओयू हस्ताक्षर हुए है।
उन्होने बस्ती के उद्यमियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बस्ती भी इस मामले में पीछे नही रहा और रू0 13681.25 लाख करोड़ के 191 उद्यमियों ने एमओयू साइन किया है। उन्होने कहा कि इन निवेशों के माध्यम से लगभग 94 लाख प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगा। उन्होने कहा कि आगामी 6 माह में प्रदेश में कुल 10 हजार लाख करोड़ रूपये के उद्योग स्थापित कराने का लक्ष्य है।
उन्होने कहा कि इसके लिए सभी विभागों में प्रमुख सचिव को नोडल नामित किया गया है। जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एमओयू कार्यान्वयन इकाइ स्थापित की गयी है। प्रत्येक माह वे स्वयं भी जिले में आकर प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होने कहा कि औद्योगिक नीति के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में उद्यमियों को एक समान सुविधा प्रदान की जायेंगी।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि बस्ती विकास महायोजना में इस प्रस्ताव को शामिल किया जायेंगा। आईडीए के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि जनपद के औद्योगिक आस्थानों पर विद्युत आपूर्ति की समस्या है। इस संबंध में मंत्री ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत तथा उपायुक्त उद्योग को प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने वाल्टरगंज चीनी मिल की बकाये गन्ना मूल्य एंव कर्मचारियों का वेतन दिलाने का अनुरोध किया। सांसद हरीश द्विवेदी तथा विधायक अजय सिंह ने अयोध्या जनपद को उद्योग स्थापना में मिल रही सुविधा को बस्ती में भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
बैठक में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चन्द्र, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, विधायक प्रतिनिधि मो0 सलीम, फूल चन्द्र श्रीवास्तव, गुलाब चन्द्र सोनकर, हरीश सिंह, महेश शुक्ला, उद्यमी/निवेशक हरीश चन्द्र शुक्ल, सभाजीत शुक्ला, विभागीय अधिकारी तथा उद्यमी/निवेशक उपस्थित रहे।
सम्मानित किए गये निवेशक
इन्वेस्टर समिट की समीक्षा बैठक में मंत्री राकेश सचान ने 2023 में निवेश करने वाले उद्यमियों सुधीर जायसवाल, विनोद कसौधन, आर.बी.एस. श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, उमा श्रीवास्तव, रामाज्ञा चौधरी, माधुरी सिंह, एस.के. मालवीय, शिव प्रसाद, ह्रदयराम चौधरी, सुशील कुमार चौधरी, अमरजीत, हेमन्त सिंह, जीतेन्द्र पाण्डेय, ऋषी अग्रवाल को बुके तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री ने खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा उद्यमियों को दोना पत्तल बनाने की मशीन का निःशुल्क वितरण किया।