Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

गन्ने के खेत में मृत गोवंश का शव मिलने से मचा हड़कंप

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र ‌‌‌‌‌‌‌‌के पेड़ार पूरब गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही बगल गन्ने के खेत में एक मृत गोवंश का शव मिला जिसे कुत्ते नोंच कर खा रहे थे। जिसकी सूचना गांव वालों ने पैकोलिया पुलिस को दी । जहां एक तरफ महाशिवरात्रि के दिन नंदी भगवान की लोगों ने आस्था से पूजा की वहीं दूसरी तरफ गोवंश का शव मिलने से लोगों में रोष बढ़ गया। सूचना मिलते ही पैकोलिया पुलिस पुलिस हरकत में आई । वही क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय दलबल सहित पहुंचकर  स्थानीय पुलिस की मदद से मृत गोवंश के शव पर मिट्टी डलवाया ।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जहां लोग शिव मंदिरों के दर्शन कर पुण्य का लाभ उठा रहे थे । पुलिस शिवालयों पर सुरक्षा में लगी थी ।पेडार गांव से इसकी सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी हरैया तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची ।तो बताया गया कि गांव के काली प्रसाद  यादव पुत्र गोमती के खेत में गोवंश दफन किया गया था । जिसपर कुत्ते खींच कर बाहर निकाल दिए थे ।रात में लोगों के सहयोग से उसपर मिट्टी डलवाया ।इसकी भनक जब पुलिस की अभिसूचना इकाई को हुआ तो टीम मौके पर पहुंच कर स्थिती का जायजा लिया । गन्ने के बीच  आज भी कुत्ते अवशेष पर लगे हैं।

एसओ पैकोलिया ने बताया कि एक गोवंश जो 15 दिन पूर्व बीमार होकर चोत मे मर गया था जिसे ग्रामीणों ने शव को दफना दिया था। प्रकरण मे किसी प्रकार का कोई आरोप नही है।