Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

श्री कृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज, सोसायटी के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । श्री कृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज, सोसायटी के पंच वर्षीय साधारण सभा की बैठक विद्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से प्रबन्ध समिति  के पदाधिकारियोें, कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से नामित पर्यवेक्षक राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य एस.बी. सिंह की देख रेख में हुये चुनाव में विद्यालय प्रबन्ध समिति में डा. राकेश कुमार पाण्डेय अध्यक्ष, वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अजय कुमार पाण्डेय प्रबन्धक, अक्षत पाण्डेय उप प्रबन्धक निर्वाचित घोषित किये गये।
यह जानकारी देते हुये श्री कृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज/ सोसायटी के प्रबन्धक एवं मंत्री अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से डा. संजय कुमार पाण्डेय, डा. हरीश चन्द्रपति त्रिपाठी, डा. सत्य प्रकाश उपाध्याय, दिनेश कुमार शुक्ल, चन्द्र प्रकाश मिश्र, हरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, डा. शुभम पाण्डेय, डा. निलय कुमार पाण्डेय को सदस्य कार्यकारिणी निर्वाचित घोषित किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।