Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

रहस्यमय परिस्थितियों मे कपडे की दुकान मे लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती: लालगंज थाना के कुदरहा बाजार में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से कपड़े की एक दुकान में आग लग गई। इसमें दुकान में रखा लाखों रुपये की कीमत का कपड़ा और सामान जलकर राख हो गया। अचानक हुई इस अनहोनी से व्यवसायी परिवार बेहद आहत है।

लालगंज थाना के कुदरहा बाजार में मरवटिया निवासी रामजी चौधरी कपड़े की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। आधीरात को राम जानकी मार्ग पर आ जा रहे लोगों ने दुकान से दुआं और आग की लपटें देख शोर मचाया। इससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दुकान मालिक रामजी चौधरी को जानकारी दी।

उधर कस्बे के लोग दुकान के शटर का ताला तोड़कर आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सब कुछ जल कर राख हो गया। रामजी ने बताया कि दुकान में कोई बिजली कनेक्शन नहीं है। प्रकाश के लिए सोलर पैनल का प्रयोग करते हैं। दुकान बंद करके घर जाते समय सोलर इनवरटर बंद कर दिया था। इसके बावजूद दुकान में आग लगने का कारण समझ में नहीं आ रहा है। इस घटना से पूरा परिवार सड़क पर आ गया है।