परीक्षा में महोत्सव और स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण- ई. राज बहादुर

कबीर बस्ती न्युज।

बस्ती। जवाहर नवोदय विद्यालय एल्मुनी एसोसिएशन के महासचिव ई. राज बहादुर निषाद ने कहा है कि बोर्ड परीक्षाओं के समय बस्ती महोत्सव कराना हास्यास्पद है। ऐसा लगता है कि प्रशासनिक अधिकारी महोत्सव का बजट डकार लेने की नीयत से औपचारिकता पूरी कर रहे हैं।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से ई. राज बहादुर निषाद ने कहा कि महोत्सवों में छात्रों की विशेष रूचि होती है किन्तु इस बार का बस्ती महोत्सव आभाहीन हो गया है। कहा कि स्थानीय कलाकार सोशल माध्यमों पर आवाज उठा रहे हैं कि आयोजन समिति ने उन्हें कोई अवसर नहीं दिया, यह गंभीर विषय है। महोत्सव में जनपद का इतिहास, उसकी सांस्कृतिक धरोहर पर विमर्श के लिये कोई जगह ही नहीं है। बाहर से चंद कलाकारों को बुलाकर और सरकारी विभागों की प्रदर्शनी लगाकर महोत्सव के बहाने मार्च माता का जय किया जा रहा है। कहा कि सांसद हरीश द्विवेदी ने बस्ती महोत्सव का बेहतर स्वरूप बनाया था किन्तु तीसरे वर्ष में ही उसका स्वरूप न जाने क्यों सिमट गया। पूर्व के महोत्सवों में जहां जन भागीदारी थी वहीं इस वर्ष का महोत्सव सरकारी विभागो, अफसरों और सत्तारूढ दल के नेताओं का महोत्सव बनकर रह गया। कहा कि वे इस प्रकरण को मुख्यमंत्री तक ले जायेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर