Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बस्ती महोत्सव से वंचित लोक कलाकारों का छलका दर्द

मुख्यमंत्री से करेंगे उपेक्षा की शिकायत

कबीर बस्ती न्युज।

बस्ती । बस्ती महोत्सव से वंचित स्थानीय लोक कलाकारों ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि लोक कलाकारों की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले दो दशक से लोककला के क्षेत्र में सक्रिय अमरेश पाण्डेय ‘अमृत’ ने कहा कि प्रशासन ने पत्र देने के बाद भी कुछ नहीं सुना, वे जनपद के कलाकारों को एकत्र कर गोरखपुर जाकर मुख्यमंत्री से एवं लखनऊ में पर्यटन मंत्री से अपना दर्द बयां करेंगे।
लोक कलाकारो ने ज्ञापन देने के बाद कहा कि महोत्सव में उन्हें कोई स्थान नहीं दिया गया। निश्चित रूप से यह दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है। इससे जनपद के लोक कलाकार इससे क्षुब्ध और अपमानित महसूस कर रहे है। ऐसा लग रहा है कि केवल बजट के समायोजन के लिये कुछ लोगो को लाभान्वित करने के उद्देश्य से महोत्सव आयोजित किया गया है। उन्होने मामले की जांच कराने की मांग  जिलाधिकारी से किया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में अमरेश पाण्डेय के साथ धनुषधारी चतुर्वेदी, पंकज गोस्वामी, विक्की, निलेश पाण्डेय, बब्लू आदि लोक कलाकार शामिल रहे।