Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर घर मे जा घुसी निजी बस, एक की मौत आधा दर्जन यात्री घायल

         देवरिया से जयपुर जा रही थी निजी बस

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर अनौरा कलां गांव के पास सोमवार रात ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। पीछे से आ रही यात्रियों से भरी निजी बस इससे टकराने के बाद डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर घर में जा घुसी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। इनमें बस चालक व कंडक्टर समेत तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने लोगों की मदद से यात्रियों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

राजस्थान ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस सोमवार को 36 यात्रियों को लेकर देवरिया से जयपुर जा रही थी। रात करीब साढ़े नौ बजे अनौरा कलां गांव के पास इसके आगे चल रही ईंटों से ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक ने बस को संभालने की कोशिश की पर नाकाम रहा। इससे बस डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क की दूसरी तरफ स्थित घर में जाकर घुस गई। हादसा देख हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाकाई लोगों की मदद से बस में सवार सभी लोगों को निकाला। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाराबंकी निवासी मुसीद (30) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके साथ ट्रैक्टर पर मौजूद मनोज सिर में गंभीर चोटें आने से बेहोश हो गया। बस में सवार आधा दर्जन लोग भी घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत नाजुक है। सभी घायल लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं।
हादसा इतना भीषण था कि बस चालक व कंडक्टर समेत कई लोग आधे घंटे तक फंसे रहे। इन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा काटकर इन्हें निकाला। जानकारी अनुसार बस राजस्थान के बीकानेर निवासी प्रभु चला रहे थे। उनके भाई पवन बतौर कंडक्टर साथ में थे।
बस राजाराम नाम के शख्स के घर से टकराई। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद हुआ। इसके मुताबिक हादसा रात 9:35 बजे हुआ। गनीमत रही कि वहां पर कोई मौजूद नहीं था। बस मालिक ने देर रात दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य तक भिजवाया।