Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

एसपी कार्यालय पहुंचा दिनेश कहा मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया

भैया, भाभी की है मेरे जमीन पर नजर

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । रूधौली थाना क्षेत्र के करमहिया निवासी दिनेश कुमार  उपाध्याय के कथित अपहरण की आशंका मामले में नया मोड़ आ गया है। सोमवार को दिनेश कुमार उपाध्याय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उसके अपहरण के आशंका की अफवाह फैलाया जा रहा है। उसके भाई देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और भाभी नीलम  उसकी जमीन को हड़प लेना चाहते हैं। पत्र में दिनेश कुमार ने कहा है कि  उसके बड़े भाई के साढू ने कुछ साल पहले गुजरात जाने वाले ट्रक में बैठा दिया था। एक स्वयंसेवी संस्था की मैडम ने उसे गुजरात से वापस बुलवाया।  ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह ने उसे रूधौली लाकर छोड़ दिया था। उसके घर पर ताला लगा रहता है वह कहां खाये, रहे उसके भाई, पत्नी व रिश्तेदार हमेशा जमीन लिखने की बात करते हैं, मैं अपनी जमीन उनको नहीं देना चाहता हूं। पत्र में दिनेश कुमार ने कहा है कि उसका कोई अपहरण नहीं किया गया, वह अपने मन से काम करके इधर उधर रहता है। उसकी वजह से किसी को अकारण परेशान न किया जाय।

ज्ञात रहे कि दिनेश कुमार की भाभी नीलम पत्नी देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आशंका व्यक्त किया था कि उसके देवर दिनेश कुमार उपाध्याय जो मंद बुद्धि के हैं उसका अपहरण कर कुछ लोग उसके हिस्से की सारी जायदाद बिकवाकर उसे गायब करा देना चाहते हैं। उसने अपने देवर की सुरक्षित बरामदगी कराये जाने की मांग एसपी से किया था।