Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बिजली कर्मचारियों के हडताल के दृष्टिगत जिले के सभी विद्वुत उपकेन्द्रों पर मोर्च संभालेंगे मजिस्ट्रेट

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती: 72 घंटे की विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों एवं अभियंताओं की मांगों को लेकर हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति की सुचारू रूप से व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी विद्युत उप केंद्रों पर जोनल/सहायक नोडल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी उप जिला मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी विद्युत उपकेंद्र पर अधिकारी/कर्मचारी की तैनाती हो। वे अपने अधीनस्थ लेखपाल/कानूनगो/सचिव/पंचायत सहायक/रोजगार सहायक की ड्यूटी संबंधित विद्युत उपकेंद्र पर प्रतिदिन 3 शिफ्ट में लगाएंगे तथा स्वयं भी नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा को निर्देशित किया है कि वह पर्याप्त संख्या में मैन पावर उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए विषम परिस्थितियों में संपर्क करने के लिए दुर्गेश यादव, सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा मोबाइल नंबर-6390004055, एके आर्या अधीक्षण अभियंता विद्युत मोबाइल नंबर-9307261942 तथा मुख्य अभियंता विद्युत पीके सिंह मोबाइल नंबर-9161633444 से संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने इस दौरान संपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को प्रभारी अधिकारी नामित किया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि स्टोर से संबंधित कार्य के लिए एडीएम कमलेश चंद, वर्कशॉप से संबंधित कार्य के लिए सीआरओ नीता यादव, विद्युत वितरण से संबंधित कार्य के लिए डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, विद्युत मरम्मत हेतु शटडाउन के लिए संबंधित उप केंद्र के सेक्टर नोडल, खंड विकास अधिकारी, अभियंता एवं संबंधित थानाध्यक्ष नोडल नामित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सेक्टर नोडल एवं थानाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से ही शटडाउन लिया जाएगा। उन्होंने उप जिलाधिकारी गिरीश झा, उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश तथा परियोजना निदेशक कमलेश सोनी को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक तहसील में विद्युत उपकेंद्रवार नोडल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती किया है।