Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आंखों से दिव्यांग तीन भाइयों को डीएम ने प्रदान किया मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कुदरहा ब्लॉक के भक्तूपुर गांव के आंखों से दिव्यांग तीन भाइयों बाल केसर, विजय कुमार तथा किशन लाल पुत्र रामप्रसाद को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने तीनों भाइयों को बधाई देते हुए एक साथ मकान निर्माण का कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार दिव्यांग व्यक्तियों को मुख्यमंत्री आवास देने की व्यवस्था की गई है।
उल्लेखनीय है कि 2 माह पूर्व यह तीनों भाई जिलाधिकारी से जनता दर्शन में मिले थे और उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके एक भाई जिनकी आंख ठीक है, मकान बना कर अलग रहते हैं और उनकी देखभाल नहीं करते हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सीडीओ एवं परियोजना निदेशक से विचार-विमर्श करके तीनों दिव्यांग भाइयों को आवास दिलाने के लिए निर्देशित किया था। दोनों अधिकारियों ने बीडीओ कुदरहा से पात्रता की जांच कराया और मुख्यमंत्री आवास देने के लिए संस्तुति किया।
परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने बताया कि तीनों लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि भेज दी गई है। शीघ्र ही आवास का निर्माण शुरू कराया जाएगा। स्वीकृति पत्र वितरण के दौरान सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीसी संजय शर्मा, अधिशासी अभियंता आरईडी अरविंद कुमार उपस्थित रहे।