शहीद दिवस पर 15 लोगों ने रक्तदान कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। भगत सिंह, सुखदेव और राज गुरु के बलिदान दिवस पर बृहस्पतिवार को भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा की ओर से ओम आर्थोपेडिक व मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । करीब 3 घंटे तक चले शिविर में महिला शक्ति भी पीछे नहीं रही। शाखा की रक्तदात शिविर प्रभारी संगीता यादव समेत कई महिलाओं ने रक्तदान किया। 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले गोरक्ष प्रांत के सेवा प्रमुख डॉ डी के गुप्ता, शाखा के वित्त सचिव अनुराग शुक्ल ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी।

शिविर में जे पी चौबे, डॉ राकेश पाण्डेय, विनय कुमार, शैलेष उपाध्याय, अवधेश प्रजापति, रामभवन चौधरी, डॉ विवेक चौधरी, राज गुप्ता,विमल यादव ने भी रक्तदान किया। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ डी के गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद की जिंदगी को बचाने के लिए रक्त बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए सभी स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

शाखा के अध्यक्ष कैलाश नाथ दूबे कहा रक्तदान करना सेहत के लिए काफी लाभदायक है और दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए आवश्यक भी है। रक्तदान के लिए इसके साथ ही सभी से अपील कि रक्तदान जरूर करें। रक्तदात का सफल संयोजन डॉ प्रशांत त्रिपाठी और संगीता यादव ने किया।

इस अवसर पर डॉ निधि गुप्ता, संस्था के सचिव पंकज त्रिपाठी, मोहित पांडेय, डॉ मनोज सिंह, चन्दन, सनी, शिवम आदि लोग उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर