Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

मखौड़ा महोत्सव कबड्डी प्रतियोगिता का मण्डलायुक्त ने किया उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। मखौड़ा में चल रहे मखौड़ा श्रीराम जन्म महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र और उपजिलाधिकारी हर्रैया गुलाब चन्द के द्वारा किया गया। मण्डलायुक्त और उपजिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम के आयोजक विधायक अजय सिंह ने आए हुए अतिथियों को बुके व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बालक और बालिका दोनों वर्गों में खेल का आयोजन किया गया जिसमें कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में सम्मय माता दुबौलिया ने  व्हाइट ड्रैगन को तथा गोभिया ने कप्तानगंज को हराया। सेमीफाइनल मुकाबले तक के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है अच्छा प्लेटफार्म न मिलने के कारण ग्रामीण पृष्ठभूमि के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं बना पाते हैं। इसके मद्देनजर हमारी सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है ताकि ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार उचित स्थान मिल सके। इसी के उद्देश्य से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह, श्रीश पाण्डेय, विद्यामणि सिंह, अनिल पाण्डेय, कुँवर सिंह, राकेश सिंह, सूर्य नारायण तिवारी, सुनील सिंह, बृजेश मिश्र, आशुतोष सिंह, अर्जुन सिंह, पप्पू मौर्य, नंदलाल गुप्ता, विमलेंद्र सिंह, शक्ति दीप पाठक, अतुल तिवारी, वरुण सिंह, नीरज शुक्ल, विधायक पीआरओ निर्मल सिंह, अमित सिंह, रामजीत पाण्डेय, पंचम वर्मा, अमित सिंह, जीतू वर्मा, गिरजेश सिंह, लक्ष्मी शुक्ला, अजय तिवारी, भरत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।