Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य सेवाओं मे उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किये गये डा0 अजय कुमार चौधरी बिना पीएनडीटी के जी.सी.अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालक चला रहा है स्वास्थ्य विभाग के सीने पर हथौडा अहिल्याबाई होलकर के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जीवन्त कर रहे हैं मोदी, योगी-डॉ. रमापति राम त्रिपाठी योजनाओं एवं चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में गुणात्मक सुधार लायें  अधिकारी- मण्डलायुक्त शिकायतों पर आकृति डायग्नोस्टिक सेन्टर सील, संचालक को थमाया नोटिश, हडकम्प रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नताः व्यापारियों ने बांटी मिठाई महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की आयोग की सदस्या ने की सुनवाई एंटी रैबीज सीरम लगाये जाने को लेकर मण्डलीय कार्यशाला सम्पन्न विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, गोहत्यारों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग एक देश एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध समागम में चर्चा

लोकतंत्र और संविधान का गला घोंट रही है भाजपा- अंबिका सिंह

कबीर बस्ती न्यूज।

साजिश के तहत हुई राहुंल गांधी की बर्खास्तगी
बस्ती।
हिटलर को मानने वाले भारत के लोकतंत्र के लिये खतरा बने हुये हैं। यह देश हिटलर, गोडसे और सावरकर को किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेगा। लोकतंत्र तथा संविधान का गला घोंटकर देशभर में संचालित की जा रही गतिविधियों का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। यह बातें कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कही। वे पार्टी दफ्तर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होने आगे कहा लोकतंत्र पर सुनियोजित हमले हो रहे हैं। समूचा विपक्ष एकजुट होकर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रहा है। लोकतंत्र में यह पहली घटना हुई है जब विपक्ष के नेता की आवाज जनता में न पहुंचे और संसदीय रिकार्ड में न आये, उसे स्पंज कर दिया गया। इससे ज्यादा खराब और शर्मनाक स्थिति क्या होगी। पूर्व विधायक ने कहा सदन में दौरान राहुंल गांधी बेरोजगारों, गरीबों, मजदूरों, छात्रो नौजवानों की आवाज थे, भाजपा साजिश के तहत उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म कर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।
लेकिन पण्डित नेहरू, इन्दिरा गांधी और राजीव गांधी तक सभी का इतिहास रहा है वे हिटलर और गोडसे के समर्थकों से लोहा लेते आये हैं, न डरे हैं और न डरेंगे। राहुंल गाधी भी इसी पंरापरा के पोषक हैं। इसके लिये कांग्रेस ने तमाम कुरबानियां दी हैं और आगे भी सिलसिला जारी रहेगा। कांग्रेस नेता ने कहा सैकड़ों करोड़ की सम्पत्ति को राष्ट्रीय घोषित करने वाले दल के मुखिया को बेघर किया जा रहा है, हास्यास्पद है।

पत्रकार वार्ता के समय नर्ववदेश्वर शुक्ल, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, रामभवन शुक्ल, गिरजेश पाल, महेन्द्र श्रीवास्तव, डा. वाहिद सिद्धीकी, अवधेश सिंह, राकेश पाण्डेय, नोमान अहमद, अलीम अख्तर, अतीउल्लाह सिद्धीकी, मंजू पाण्डेय, जगदीश शर्मा, नवीन कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पाण्डेय, राजकुमार सिंह आदि की उपस्थिति रही।