Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

महंगी हुई है शराब: देसी शराब के शौकीनों को मिलेगी नींबू और संतरे के फ्लेवर

अब शराब के शौकीनों को देसी में भी मिलेंगे कई विकल्प 

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: देसी शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। अंग्रेजी शराब की तरह अब देसी शराब भी सुभासित (फ्लेवर्ड) मिलेगी। नींबू और संतरे के फ्लेवर की देसी शराब बाजार में आ गई है। अंग्रेजी की तर्ज पर अब देसी शराब ग्रेन बेस्ड भी मिलेगी। हालांकि इसके लिए शौकीनों को पहले की अपेक्षा जेब ज्यादा ढीली करनी होगी।

शराब के शौकीनों की कमी नहीं है। आम धारणा है कि ग्रामीण इलाकों के आर्थिक रूप से कमजोर लोग शराब का शौक पूरा करने के लिए देसी पीते हैं। एक अप्रैल से पहले तक देसी शराब सादा व मसालेदार फ्लेवर में आती थी। राजस्व बढ़ाने और शौकीनों को बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराने के मकसद से आबकारी विभाग ने पहल की है। अब शराब के शौकीनों को देसी में भी कई विकल्प मिलेंगे।

पहली बार उत्तर प्रदेश में ग्रेन बेस्ड यानि अनाज से बनी देसी शराब मिलेगी। अब तक मोलासिस बेस्ड यानि गन्ने की खोई से निकले शीरे से बनी शराब ही बाजार में मिल रही थी। ग्रेन बेस्ड फ्लेवर युक्त देशी शराब के लिए 88 रूपये और मसालायुक्त फ्लेवर्ड शराब के लिए 90 रूपये चुकाने होंगे। इस रेट में 42 डिग्री की 200 मिलीलीटर शराब मिलेगी।
महंगी हुई है शराब
अंग्रेजी शराब के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। 10 रुपये प्रति पौव्वा के आधार पर कीमतों में इजाफा हुआ है। ब्लेंडर्स प्राइड, रायल चैलेंज और रायल स्टैंग की बिक्री अधिक होती है और इनके दाम भी बढ़े हैं।

यूपीएमएल नाम से शराब की नई व्यवस्था की गई है। इसमें यूपीमेड लिकर ग्रेन बेस्ड होगी। उत्तर प्रदेश में ही बनने के कारण इससे राजस्व की भी वृद्वि होगी। इस बार देसी शराब भी अलग-अलग फ्लेवर में लांच की गई है।
– नितिन अग्रवाल, आबकारी मंत्री