महज पांच वर्षों मे फर्श से अर्श पर पहुंच गया राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय का बाबू

– आय से अधिक अचल सम्पत्ति बनाने का मामला, शासन को पहुंचा शिकायत

– वेतन 40 हजार लेकिन कमाई कराडों की, जिले मे ही बनाई 8 करोड से अधिक की अचल सम्पत्ति

– लिपिक पर नौकरी लगवाने के नाम पर दर्जनों लोगों से ठगी करने का आरोप

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। प्रदेश की योगी सरकार जहां आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने वाले लोगों पर पैनी नजर रखती है और प्राप्त सटीक सूचनाओं पर बेनामी सम्पत्ति बनाने वालों के विरूद्व कठोर कार्यवाही भी करती है। लेकिन कहावत है कि चराग तले अंधेरा जी हां, चन्द वर्षाें मे अपने रसूख एवं विभिन्न गतिविधियों के बल पर करोडो की अचल सम्पत्ति बनाने वाले जिल के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय बस्ती के लिपिक सुनील कुमार पाण्डेय का नाम चर्चा मे आया है। आयुर्वेद विभाग के अधिकारी भी आंखें मूद भ्रष्टाचार को बढावा देने के सतत् प्रयास मे लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया पाण्डेय हाल मुकाम गौरा निवासी सुनील कुमार पाण्डेय जो राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय बस्ती मे पिछले कई वर्षों से  लिपिक के पद पर तैनात हैं। इनकी तैनाती विभाग मे मृतक आश्रित पर हुई। सुनील पाण्डेय के पिता इसी विभाग मे सेवा के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी। बताया जाता है कि पिछले कुछ वर्षों मे कथित आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त रहकर कई अचल सम्पत्ति बनाये। जिस लिपिक का वेतन 35 से 40 हजार प्रतिमाह हो फिर किन स्रोतों से करोडों की सम्पत्ति बनाने मे यह लिपिक सुनील कुमार पाण्डेय सफल रहा। इतनी बडी रकम इस मामूली से लिपिक के पास कहां से कैसे आया इस बिन्दु पर जांच अवश्य होनी चाहिए जिससे भ्रष्टाचारी रवैये से पर्दा उठ सके और बाबा का बुलडोंजर गरजने मे देर न हो। बहरहाल इस सम्बन्ध मे कपतानगंज कस्बा निवासी वेद प्रकाश मिश्र ने उच्चाधिकारियों को साक्ष्य के साथ शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित कर लिपिक सुनील कुमार पाण्डेय के विरूद्व जांच कराकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

शिकायत कर्ता वेद प्रकाश मिश्र ने अपने पत्र मे उल्लेख किया है लिपिक सुनील कुमार पाण्डेय ने बस्ती शहर के कटरा मुहल्ले मे 3 बिस्वा कामर्शियल जमीन व दो मंजिला मकान जिसकी आज की कीमत एक करोड साठ लाख रूपये है दूसरी अचल सम्पत्ति गौरा कप्तानगंज मे स्थित मकान जिसकी कीमत एक करोड पचास लाख के करीब है। तीसरी अचल सम्पत्ति ग्राम रमदेईया तहसील हरैया मे नेशनल हाईवे पर स्थित प्लाट जिसकी कीमत करीब एक करोड रूपये बतायी जाती है। चौथी अचल सम्पत्ति ग्राम मेढौवा, गढहा गौतम तथा मरवटिया पाण्डेय मे कई बीधे खेत दो नम्बर से अर्जित किया जाना बताया जाता है। इसके अलावा अनेकों चल अचल सम्पत्ति बनाया गया है।

शिकायतकर्ता श्री मिश्र का आरोप है कि सुनील कुमार पाण्डेय नौकरी करने के साथ ही दर्जनों लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर करोडों की ठगी की है। जिसके बल पर अकूत सम्पत्ति बनाई गयी है। यदि प्रकरण की निश्पक्ष जांच करायी जाये तो निश्चित ही चौकाने वाले तथ्य सामने आयेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर