Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

अब लेखपालों के बस्ते का भी निरीक्षण करेंगे एसडीएम

एक सप्ताह से अधिक फैमिली आईडी लम्बित पाये जाने पर संबंधित का रोका जायेगा वेतन

आईजीआरएस में लम्बित प्रकरण को 24 घण्टे के भीतर करें निस्तारित

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : आईजीआरएस में लम्बित प्रकरण को 24 घण्टे के भीतर निस्तारित करने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि जनतादर्शन में प्राप्त शिकायतों को भी प्राथमिकता पर निस्तारित करें। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को लेखपालों का बस्ता निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि एक सप्ताह से अधिक फैमिली आईडी लम्बित पाये जाने पर संबंधित का वेतन रोका जायेगा।
उन्होने कहा कि वे स्वयं बस्ती सदर एडीएम हर्रैया तथा सीआरओ भानपुर एवं रूधौली तहसील के लेखपालों का बस्ता निरीक्षण करेंगे। उन्होने निर्देश दिया कि निर्वाचन के बाद राजस्व चौपाल आयोजित करने का कार्ययोजना तैयार कर लें। जलजीवन मिशन तथा अन्य परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है।
उन्होने कहा कि जनपद में अवशेष 147 बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की बाउंड्रीवाल बनाने का स्टीमेट तैयार करें। इसके अलावा खराब फर्श एवं छत की मरम्मत भी कराये। बैठक में एडीएम कमलेश चन्द्र, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सीएमओ डा. आर.पी. मिश्रा, पीडी कमलेश सोनी, डीआईओएस डी.एस.यादव, डीपीआरओ संजय शर्मा, एसओसी हरिशचन्द्र तथा सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहें।