Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

आई.पी.एस. में चयनित बजरंग प्रसाद यादव का शिक्षकों ने स्वागत कर बढाया हौसला

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक षिक्षक संघ कुदरहा के अध्यक्ष चन्द्रभान चौरसिया के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को बहादुरपुर विकास खण्ड के धोबहट गांव पहुंचकर आई.पी.एस. में चयनित बजरंग प्रसाद यादव का माल्यार्पण कर उनका हौसला बढाया। शिक्षक नेता चन्द्रभान चौरसिया ने कहा कि बजरंग प्रसाद क्षेत्र में युवाओं के लिये एक उदाहरण बनकर उभरे हैं। पिता की हत्या के बाद भी उनका  मनोबल कमजोर नहीं हुआ। किसान के बेटे बजरंग ने साबित किया है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। शिक्षक नेता कृष्ण कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि अच्छा हो कि किसान के बेटे अभाव से घबरायें नहीं और लक्ष्य निश्चित कर आगे बढे। कहा कि बजरंग के चयन से क्षेत्र की प्रतिष्ठा बढी है।
आई.पी.एस. में चयनित बजरंग का स्वागत करने वालों में दयाराम, पवन यादव, यदुराम यादव, भइयाराम राव, चन्द्रिका प्रसाद सिंह, रविन्द्रनाथ वर्मा, राम प्रकाश यादव,   बुधिराम यादव, अमित श्रीवास्तव के साथ ही शिक्षक और संघ पदाधिकारी शामिल रहे।