Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

सडक हादसे मे दूल्हे सहित दो की मौत, 7 घायल

                          रामपुर से गोरखपुर जा रही थी बारात

कबीर बस्ती न्यूज।

बलरामपुर: कोतवाली देहात क्षेत्र के चकवा गांव के पास बौद्ध परिपथ पर सोमवार की सुबह रामपुर जिले से गोरखपुर जा रही बारातियों से भरी बोलेरो सड़क की पटरी पर खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना में दूल्हा सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में बैठे सात अन्य बराती घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्राम मधुकरपुर थाना शाहाबाद जिला रामपुर निवासी सूरज पाल के बेटे सत्यपाल (25) का विवाह सोमवार को होना था। रामपुर से बरात गोरखपुर जा रही थी। दूल्हा व अन्य रिश्तेदार रविवार की शाम रामपुर से बोलेरो पर सवार होकर निकले थे। बलरामपुर कोतवाली देहात क्षेत्र के चकवा गांव के पास बौद्ध परिपथ पर बालू भरा ट्रक सड़क की पटरी पर खड़ा था। उसका चालक ढाबे पर चाय पीने गया था।

बहराइच से बलरामपुर की तरफ आ रही बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार सुनकर ढाबे पर बैठे लोग बचाव में दौड़े। घटना की सूचना पाकर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जेसीबी बुलाकर बोलेरो को ट्रक के नीचे से बाहर निकलवाया। बोलेरो में फंसे लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया था। सभी लोगों को एंबुलेंस द्वारा जिला मेमोरियल चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने दूल्हा सत्यपाल व ग्राम रीठ थाना गोठ जिला रामपुर निवासी होरीलाल को मृत घोषित कर दिया।
घटना में सात लोग घायल हुए हैं, जिसमें ग्राम कैराली थाना चंदौसी जिला संभल निवासी रामभरोसे (45), ग्राम मधुकर थाना शाहाबाद जिला रामपुर निवासी बोलेरो चालक वासुदेव (32), हुलासी (60), देवकीनंदन (24), सूरज पाल (55), रजनी (45) व लक्ष्मी (7) शामिल हैं। घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।