Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

श्रीकृष्णा मिशन हॉस्पिटल में है बाल रोगों का समुचित इलाज

मरीजों का नया जीवन दे रहा श्रीकृष्णा मिशन हॉस्पिटल
दुर्लभ मामलों में बच्चों की जान बंचा रहे श्रीकृष्णा मिशन हॉस्पिटल के डाक्टर

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। बांसी रोड पर बरगदवा में स्थित श्रीकृष्णा मिशन हॉस्पिटल के अत्याधुनिक संसाधन और विशेषज्ञों की टीम दुर्लभ मामलों में मरीजों की जान बंचा रही है। यहां नवजात एवं बालरोग विशेषज्ञ डा. मो. आमिर अपनी सेवायें दे रहे हैं। उनका कहना है कि जानकारी चाहे जितनी अच्छी हो, हॉस्पिटल आधुनिक सुविधाओं से लैस ना हो तो मरीजों की जान बंचानी मुश्किल होती है।
लेकिन बस्ती का श्रीकृष्णा मिशन हॉस्पिटल मरीजों को नया जीवन दे रहा है। उन्होने कहा नवजात बच्चों व बालकों के लिये यहां आधुनिक आईसीयू है जिससे इलाज आसान हो रहा है। डा. आमिर ने कहा बच्चों में भूख् न लगने, खून की कमी होने, टीकाकरण छूट जाने, समय से पहले जन्म, सांस लेने में तकलीफ, पीलिया, पेशाब में तकलीफ, बेहोश हो जाना, दस्त आना, वजन न बढ़ने तथा बार बार खांसी जुकाम व बुखार होने की शिकायतें मिलती रहती हैं।
ऐसे सभी मामलों में जन्म से लेकर 12 साल तक के बच्चों का समुचित इलाज हो रहा है। हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने कहा भरसक प्रयास किये जा रहे हैं कि कम से कम खर्च पर लखनऊ के अस्पतालों जैसी गुणवत्ता और इलाज मुहैया कराई जाये। उन्होने कहा लखनऊ या बड़े शहरों की ओर रूख करने से पहले एक बार श्रीकृष्णा मिशन हॉस्पिटल की सेवायें प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिये जिसमें मरीजों और तीमारदारों दोनो को आसानी होगी।