Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान से बचा सकते हैं लोगों की जान-नेहा वर्मा

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। मंगलवार को रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा  गांधीनगर स्थित कार्यालय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका  अध्यक्ष नेहा वर्मा और प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने शिविर का उद्घाटन करते हुये कहा कि रक्तदान से हम दूसरे की जान बचाने में सहयोगी हो सकते हैं। क्लब अध्यक्ष  प्रतिभा गोयल ने रक्तदान कर इसे महादान बताया, आग्रह किया की रक्तदान अवश्य करें, इससे उर्जा बढ़ती है और ताकत में वृद्धि होती है। प्रोजेक्ट चेयरमैन रो डा. वी के वर्मा ने कहा रक्तदान से रक्त संचार बढ़ता है और त्वचा निखरती है। इस छोटे प्रयास से हम कई मरीजों के चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं। रोटरी द्वारा इस दिशा में जागरूकता के लिये लगातार प्रयास किया जाता है।
रक्तदान करने वालो में रोटेरियन किशन कुमार गोयल, श्याम सुंदर मोदी, विवेक मोदी, सुमित मोदी,  जयन्ती प्रसाद,  वैभव तुलस्यान,  ओम प्रकाश पाण्डेय, डा. श्याम नरायण चौधरी, अशोक शुक्ला,  कमला देवी, डा. आलोक रंजन वर्मा, विकास चौधरी, राम दयाल चौधरी, इन्ट्रैक्ट क्लब बस्ती ग्रेटर के सुमिर, शौर्य, सचिन आहूजा, युवराज चौधरी हार्षित श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। मेडिकल कॉलेज की टीम वैन का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ ।