Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

किसान रेडियो बस्ती को मिला नेशनल एवार्ड

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुरस्कृत कर बढाया हौसला

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली के जन संचार संस्थान के सभागार में आयोजित नेशनल कम्यूनिटी रेडियो सम्मेलन में किसान रेडियो बस्ती को नेशनल एवार्ड से सम्मानित किया।
किसान रेडियो के प्रबंधक अतुल कुमार शुक्ल ने बताया कि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश से केवल किसान रेडियो बस्ती को नेशनल एवार्ड से सम्मानित किया गया, यह जनपद के लिये बड़ी उपलब्धि है। बताया कि सम्मेलन में किसान रेडियो की प्रस्तुतियों को सराहा गया। किसान रेडियो जन मानस की आवाज को सरकार तक और सरकार के संदेश को श्रोताओं तक पहुंचाने में बडी भूमिका निभा रहा है। अतुल शुक्ल ने कहा कि रेडियो की भूमिका सदैव बनी रहेगी, उसके स्वरूप बदल रहे हैं। कहा कि किसान रेडियो को जो नेशनल एवार्ड मिला है इसका श्रेय संस्थान से जुडे सभी कर्मचारियांे, सहयोगियोें का है।
किसान रेडियो नेशनल एवार्ड से सम्मानित किये जाने पर अम्बिकेश्वर मणि त्रिपाठी, युवराज, मीना पाण्डेय, शुभम शुक्ल, कृष्ण कुमार पाण्डेय के साथ ही अनेक श्रोताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
————————————–