Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

पूरे विश्व में अपने सामाजिक साहचर्य के लिए जानी जाती हैं रोटरी क्लब: जगदम्बिका पाल

रक्तदान शिविर का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । मानवता की सेवा के लिए समर्पित रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन द्वारा सक्सेरिया इण्टर कालेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी पूरे विश्व में अपने सामाजिक साहचर्य के लिए जानी जाती हैं। रोटरी द्वारा पूरे विश्व में हर मिनट किसी न किसी रूप मे सामाजिक सेवा होता ही हैं। अध्यक्ष रो0 देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सचिव रो0 पुनीत पाण्डेय ने बताया कि पूरे सत्र मे चार रक्तदान शिविर का आयोजन होना हैं, जिसका उद्देश्य सभी को रक्तदान के प्रति जागरूक करना हैं।
इसके पूर्व कार्यक्रम मे बेगम खैर की स्काउट गाइड की छात्राओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला अस्पताल से आई टीम के द्वारा रक्तदान मे सहयोग प्रदान किया। आज के शिविर मे कुल सत्रह यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। कार्यक्रम मे इनरव्हील क्लब अध्यक्ष पारुल के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
रक्तदान देने वालों मे रो0 महेन्द्र सिंह, रो0 आशीष श्रीवास्तव, रो0 आनंद गोयल, रो0 मनोज अग्रवाल, रो0 अविनाश गुप्ता, विवेक कुमार सिंह, रो0 सुशील टिबडेवाल, चंद्रभान यादव, रो0 डॉ0 पंकज सिंह्, महेश्वर पाण्डेय, प्रदीप सिंह, राम निवास चौधरी, रो0 अमित बाधवानी, वैभव, नीरज प्रभु, भूपेंद्र सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव शामिल थे।
कार्यक्रम मे राणा दिनेश प्रताप सिंह, राजेश चित्रगुप्त रो0 प्रमोद गाड़ियां, रो0 सुरेश बावा, रो0 राम विनय पाण्डेय, मुस्लिमा खान प्रधानाचार्य, प्रीति श्रीवास्तव, रो0 इडा सिंघल, रो0 पारुल टिबड़ेवाल, रिंकी सावलानी, रो0 अभितेश श्रीवास्तव, रो0 आशीष, रो0 विवेक वर्मा, रो0 डॉ अजीत प्रताप सिंह, रो0 उमेश श्रीवास्तव, रो0डॉ एस के त्रिपाठी, रो0 प्रभुप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।