Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गन्ना समिति की बैठक में गूंजा किसान हितो का मुद्दा

गन्ना मूल्य 500 रूपया क्विंटल, भुगतान 14 दिन के भीतर कराने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । मंगलवार को सहकारी गन्ना विकास लि0 समिति मुण्डेरवा सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक चीनी मिल सभागार में रामदुलारे सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में गन्ना उत्पादन, खरीदारी, मूल्य भुगतान, उतरवाई आदि मुद्दोें पर गंभीरता से विचार किया गया। समिति के निवर्तमान अध्यक्ष दिवान चन्द पटेल ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान व्याज समेत चीनी मिल द्वारा सुनिश्चित कराया जाय। गन्ना मूल्य 500 रूपया प्रति क्विंटल किया जाय और गन्ना खरीदारी में श्रमिक, परिवहन के नाम पर गन्ना किसानों से वसूली बंद किया जाय। यह जिम्मेदारी चीनी मिल की है।
वार्षिक बैठक में विश्वजीत पाल, सुरेश यादव, मौलाना वकार अहमद, सुनील कुमार, सुरेन्द्र पाठक, अनूप कुमार चौधरी, पंचराम आदि ने गन्ना किसानों की समस्याओं को विस्तार से रखा। कहा कि सहकारी गन्ना विकास लि0 समिति और चीनी मिल प्रबन्धन के बीच समन्वय का होना आवश्यक है। समिति के सुझावांे पर प्रभावी क्रियान्वयन कराया जाय। बैठक में गन्ना किसानोें ने कहा कि यदि मुण्डेरवा चीनी मिल समय से गन्ना मूल्य भुगतान और समय से समानुपातिक खरीदारी नहीं करती है तो किसानों का गन्ना किसी अन्य चीनी मिल को दे दिया जाय।
मुण्डेरवा चीनी मिल प्रबन्धक अभिषेक पाठक ने कहा कि चीनी मिल गन्ना किसानोें का बकाया 15 दिन के भीतर भुगतान कर देगी और आगामी सीजन में पूर्व की खामियोें में सुधार किया जायेगा।  उन्होने गन्ना किसानों से सहयोग की अपेक्षा की। समिति के सचिव डा. रामकमल ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कार्यवाही बनाकर गन्ना आयुक्त को प्रेषित करने का आश्वासन दिया।
बैठक में मुख्य रूप से राम केवल वर्मा, चन्द्र प्रकाश, फूलचन्द, रामफल, राजदेव, टुनटुन चौधरी, राजकुमार, राम प्रकाश, ब्रम्हादीन, बीरबल, घरभरन यादव के साथ ही गन्ना समिति के डेलीगेट और क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।