Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

डा. वी.के वर्मा कजाकिस्तान में सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक, जिला आयुष चिकित्साधिकारी एवं अनेक शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धक डा. वी.के. वर्मा को उनके योगदान के लिये दैनिक जागरण द्वारा अलमाटी कजाकिस्तान में आयोजित भव्य समारोह में जागरण एचीवर्स एवार्ड से सम्मानित किया गया।
डा. वी.के. वर्मा ने कजाकिस्तान यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुये बताया कि यात्रा के अनुभवों से बहुत कुछ हासिल हुआ।  ज्ञात रहे कि डा. वी.के. वर्मा को अनेक राष्ट्रीय, अन्तराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं और अपने चिकित्सकीय जीवन में उन्होने 10 लाख से अधिक मरीजों का उपचार कर चुके हैं। डा. वी.के. वर्मा को उनके योगदान के लिये कजाकिस्तान  में सम्मानित किये जाने पर मुुख्य चिकित्साधिकारी आर.पी. मिश्र, डा. ए.के. मिश्र, डा. सुरेश चन्द्र कौशल, डा. बी.बी. मिश्र, डा. सतीश चौधरी, डा. जुनेद खान,  वरिष्ठ साहित्यकार डा. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’,  डॉ. रघुवंशमणि त्रिपाठी, डॉ.  दशरथ प्रसाद यादव, डा. फकरेयार हुसेन, डा. एस.वी. सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।