Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

स्टांप एवं राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती: मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने राजस्व, स्टाम्प वादों के निस्तारण में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने चकबन्दी विभाग को निर्देशित किया है कि सभी 23 गॉव की चकबन्दी मार्च तक अवश्य पूरी करें। उन्होेने कहा कि मा. मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व कार्यो की प्रत्येक माह समीक्षा की जा रही है। डैशबोर्ड द्वारा प्रगति के आकड़े प्रदर्शित किए जा रहे है। इसलिए समस्त रिपोर्ट सावधानीपूर्वक जिलोे द्वारा अपलोड किये जाय।
उन्होने कहा कि अविवादित वरासत के मामलों को नियमित रूप से निस्तारित करते हुए पात्र व्यक्तियों का नाम दर्ज कर खतौनी समय से उपलब्ध करायी जाय। उन्होने कहा कि धारा-24 के अन्तर्गत भूमि की पैमाइश के पूर्व नक्शा से मिलान किया जाय। स्टाम्प के मामलों का कोर्ट में तेजी से निस्तारण किया जाय ताकि स्टाम्प का अन्तर एवं जुर्माना की वसूली की जा सके, आवश्यक होने पर अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया जाय।
खनन की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि निजी भूमि पर भी पट्टा आवंटित किया जाय। आबकारी विभाग नियमित रूप से दुकानों की चेकिंग करें। समीक्षा में उन्होने पाया कि इस विभाग द्वारा अनियमितता पाये जाने पर बस्ती में केवल एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है, जबकि सिद्धार्थनगर में 07 लोगों को जेल भेजा गया है। उन्होने निर्देश दिया कि दुकानों की औचक जॉच करके ओवररेटिंग पर नियंत्रण करें।
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए होटल, रेस्ट्रा एवं बड़े प्रतिष्ठानों की भी जॉच की जाय। आगामी त्यौहारों को देखते हुए जॉच में तेजी लायी जाय। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनीत पाण्डेय द्वारा बताया गया कि बस्ती में 64 मामलों में 14 लाख रूपये जुर्माना वसूल किया गया है, जबकि संतकबीर नगर में 15 मामलों में 1.3 लाख रूपये जुर्माना वसूल किया गया है।
परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि डग्गामारी एंव ओवरलोडिंग के विरूद्ध अभियान संचालित करें। समीक्षा में उन्होने पाया कि 89 गाड़ियों से 91 लाख रूपया जुर्माना वसूल किया गया है तथा 22 बसों का चालान किया गया है। 91 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष कुल 75 करोड़ रूपये राजस्व प्राप्ति हुयी है। बैठक का संचालन अपर आयुक्त राजीव पाण्डये ने किया। इसमें जिलाधिकारी बस्ती अंद्रा वामसी, संतकबीर नगर महेन्द्र सिंह तंवर, डीएफओ नवीन कुुमार शाक्य, एडीएम बस्ती कमलेश चन्द्र, संतकबीर नगर, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर प्रभाकर सरोज, आईजी स्टाम्प ओ.पी. मिश्रा, उप निदेशक मण्डी ज्योति यादव, खनन अधिकारी पारस नाथ यादव, आरटीओ प्रशासन फरीदउद्दीन तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।