Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

900 से अधिक शिक्षकों को मिलेगा गणित किट प्रशिक्षण, प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुरू

विषय वस्तु को सीखने में गणित किट कारगर – संजय शुक्ल

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का गणित विषय में समझ बढ़ाने के उद्देश्य से प्रथम चरण में उच्च प्राथमिक स्तर के गणित शिक्षकों का तीन दिवसीय गणित किट प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन करके प्रशिक्षण का शुभारम्भ करते हुए डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गणित विषय की रोचकता तथा बच्चों की समझ विकसित करने के लिए गणित किट कारगर साबित होगी।
कहा कि अब्राहम लिंकन 40 मिनट तक अपने कुल्हाड़ी के धार को तेज करते और फिर 20 मिनट में बहुत सारी लकड़ी काटते। इसलिए इस प्रशिक्षण को बहुत गंभीरता से ले क्योंकि यह प्रशिक्षण भी आपके स्किल में धार देने का काम करेगा। प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता अलीउद्दीन खान ने बताया कि 6 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट स्कूलों के कुल 900 से अधिक परिषदीय  शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। कहा कि गणित किट बच्चों में गणित के प्रति रुचि पैदा करने के लिए सहायक सिद्ध होगी। प्रवक्ता डॉ गोविंद ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि गणित किट के माध्यम से बच्चे को स्वयं करके सीखने का मौका मिलेगा और गणित के प्रति उनकी समझ बढ़ेगी। गणित किट के संदर्भदाताओं ने गणित किट का परिचय, वृत्त का क्षेत्रफल आदि अवधारणाओं के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर मो. इमरान, अजय प्रकाश मौर्य, शशि दर्शन त्रिपाठी, डॉ ऋचा शुक्ला, वर्षा पटेल, डॉ रविनाथ, वन्दना चौधरी, कुलदीप चौधरी, सरिता चौधरी आदि उपस्थित रहे।