Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

स्वास्थ्य सेवाओं मे उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किये गये डा0 अजय कुमार चौधरी

अपने खून पसीने एवं अथक प्रयास से खडा किया अनन्ता हास्पिटल
अब है कैंसर हास्पिटल खोलने का सपना- डा0 अजय कुमार चौधरी
कबीर बस्ती न्यूज।
बस्ती। 03 जून 2025 को लखनउ मे आयोजित हुए हेल्थ कांक्लेव समारोह मे बस्ती जिले के प्रख्यात् चिकित्सक अनन्ता हास्पिटल के प्रबन्ध निदेशक डा0 अजय कुमार चौधरी को स्वास्थ्य सेवाओं मे उत्कृष्ठ योगदान के लिए हेल्थ कांक्लेव आयोजक मण्डल के संस्तुति पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कर कमलवत् हाथों द्वारा सम्मानित किया गया। डा0 अजय कुमार चौधरी को मिले सम्मान को लेकर जिले के चिकित्सकों एवं संभ्रान्तजनों हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर डा0 अजय कुमार चौधरी ने कहा कि प्रतिष्ठित मंच पर सम्मान मिलने से और बेहतर कार्य करने की शक्ति मिलती है और जिम्मेदारियां भी बढती हैं। उन्होने कहा कि मेरा सपना है कि गरीब से गरीब व्यक्ति का समुचित इलाज हो यह हमारा हर संभव प्रयास होगा।उन्होेने कहा कि अब हमारा कैसर हास्पिटल खोलने का सपना है। जिस दिन यह सपना पूरा हो जायेगा मेरा सारा अरमान पूरा हो जायेगा। मेरा जीवन मरीजों के सेवा के प्रति समर्पित है। उन्होने कहा कि किसी भी गरीब मरीज का इलाज धन के अभाव मे रूकने नही पायेगा इसके लिए बेहतर उपाये किये जायेंगे।