Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

प्रकाशित खबर पर मार्डन अल्ट्रासाउंड सेन्टर सील, संचालक को थमाया नोटिश

– गैर पंजीकृत कथित डाक्टर कर रहा था अल्ट्रासाउंड

रिर्पोट- शाहीन कुरैशी

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। जिला अस्पताल के गेट नम्बर 2 पर संचालित हो रहे मार्डन अल्ट्रासाउंड सेन्टर को पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा0 ए0के0 चौधरी ने सोमवार को सील कर दिया। डा0 चौधरी ने गैर पंजीकृत डाक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड किये जाने के शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सेन्टर के प्रबन्धक शिवम चौधरी को नोटिश थमा दिया है।
पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा0 ए0के0 चौधरी ने बताया कि मार्डन अल्ट्रासाउंड सेन्टर के पंजीकरण मे डा0 बालेन्द्र सिंह सोठी का नाम पंजीकृत है। लेकिन शिकायत बार बार यह मिल रहा था कि पंजीकृत डाक्टर के स्थान पर कोई अनाधिकृत व्यक्ति मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर रहा है जो पीसीपीएनडीटी का खुला उल्लंधन है। डा0 चौधरी ने बताया कि औचक निरीक्षण मे मिल रही शिकायत पूर्णतया सही पाया गया। उन्होेने बताया कि मार्डन अल्ट्रासाउंड सेन्टर के प्रबन्धक शिवम चौधरी द्वारा किये जा रहे मनमानी रवैये के चलते सेन्टर को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के इस कार्रवाई को लेकर अल्ट्रासाउंड संचालकों मे हडकम्प का माहौल है।
बताते चलें कि इस मार्डन अल्ट्रासाउंड सेन्टर को लेकर एक माह पूर्व बृहद खबर प्रकाशित हुआ था जिसको संज्ञान मे लेकर विभाग ने बडी कार्यवाही की है।
उल्लेखनीय है कि जब से डा0 ए0के0 चौधरी को पीसीपीएनडीटी का कार्यभार मिला तब से आधा दर्जन से अधिक अल्ट्रासाउंड सेन्टरों पर कार्यवाही की जा चुकी है।