Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन

पब्लिक डायग्नोस्टिक सेन्टर और पब्लिक हास्पिटल भानपुर का हाल

पीसीपीएनडीटी काफी समय पहले ही निलम्बित, फिर भी धडल्ले से हो रहा है अल्ट्रासाउंड

स्वास्थ्य विभाग के लचर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण स्वास्थ्य माफियाओं का पौबारह

प्रकरण गंभीर है जांच कराकर होगी कडी कार्यवाही- डॉ0 राजीव निगम

रिर्पोट- रणजीत उपाध्याय

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। हे प्रभु रहम करो। जिले के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मरीजों के जान पर रहम करो। वर्तमान समय मे स्वास्थ्य व्यवस्था अब मवालियों के हाथ मे आ चुका है। मवाली टाइप के लोग अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन कर रहे हैं। यहा मरीजों के मरने की पूरी गारण्टी हैं। लेकिन इससे स्वास्थ्य विभाग को कोई फर्क नही पडता। कारण कि मरीजों के जान से खेलने वाले राजनैतिक रसूख रखते और अधिकारियों को धमकाने मे अपनी शान समझते हैं। हम बात कर रहे हैं जिले के भानपुर सीएचसी पास स्थित पब्लिक डायग्नोस्टिक सेन्टर और पब्लिक हास्पिटल का। जहां उपरोक्त सुविधाएं भरपूर मौजूद हैं। हद तो तक हो गई जब भानपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सचिन ने सीएमओ बस्ती को पब्लिक डायग्नोस्टिक सेन्टर और पब्लिक हास्पिटल के नाजायज गतिविधियों के विरूद्व कार्यवाही के लिए अनेकों पत्र लिखा। लेकिन राजनैतिक रसूख के चलते कोई कार्यवाही संभव नही हो पाया। यहां भ्रूण परीक्षण से लेकर भ्रूण हत्या करने की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बस मुंहमांगा रकम मिलना चाहिए। यह स्थिति किसी को भी चिन्ता मे डालने का गंभीर विषय हैं। यहां तो कितने मरीजों का आर्थिक व शारीरिक क्षति हो चुका होगा लेकिन राजनैतिक हनक के आगे मरीजों की चीख दब गयी। स्वास्थ्य महकमा तमाशा देख रहा है। विभाग के अधिकारी आये दिन निरीक्षण भी करते हैं लेकिन साहब लोगों को यह गंभीर मामले क्यों नही दिखाई देते ?
बताते चलें कि भानपुर सीएचसी पास स्थित पब्लिक डायग्नोस्टिक सेन्टर और पब्लिक हास्पिटल संचालित है जिसमें काई प्रशिक्षित चिकित्सक मौजूद नही होता। यहां अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन मुन्नाभाई लोग कर रहे हैं। इतना ही यदि भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो यहां भ्रूण परीक्षण से लेकर भ्रूण परीक्षण भी किया जा रहा हैं। विभाग मरीजों की बर्बादी और होने वाली मौतों का तमाशा देख रहा है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि पब्लिक डायग्नोस्टिक सेन्टर का पीसीपीएनडीटी काफी समय पहले ही निलम्बित किया जा चुका हैं। यह सेन्टर क्यों और किसके प्रभाव मे संचालित हो रहा है ? इसका जबाब देने वाला कोई नही है।
भानपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सचिन ने सीएमओ बस्ती को पब्लिक डायग्नोस्टिक सेन्टर और पब्लिक हास्पिटल के नाजायज गतिविधियों के विरूद्व कार्यवाही के लिए अनेकों पत्र लिखा। लेकिन राजनैतिक रसूख के चलते कोई कार्यवाही संभव नही हो पाया।
इस सम्बन्ध मे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राजीव निगम ने कहा कि प्रकरण गंभीर है एमओआईसी भानपुर द्वारा प्रेषित किया गया पत्र कहां है जांच कराकर पब्लिक डायग्नोस्टिक सेन्टर और पब्लिक हास्पिटल के विरूद्व कडी कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। किसी भी दशा मे दोषी को बख्शा नही जायेगा।