Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आयोजनों से निखरती है छात्रों की प्रतिभा-अयाज अहमद

बस्तीः सोमवार को गांधी नगर स्थित शाइन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में बाल मेला एवं खेलकूद का आयोजन किया गया। इस मेले में छात्रों ने भांति भांति के पकवान बनाये और स्टालों पर जाकर लोगों ने खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। बाल मेले का उद्घाटन करते हुये चेयरमैन अयाज अहमद ने कहा कि ऐसे मेलों के आयोजन से छात्रों में सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है।

वे बाजार, समाज की स्थितियों को नजदीक से समझते हैं जो आगे चलकर उनके जीवन में काम आता है। कहा कि खेल कूद के आयोजनों से छात्रों की प्रतिभा निखरती है। पिछले दिनों लॉक डाउन के चलते छात्रों का बहुत नुकसान हुआ अब धीरे धीरे जीवन पटरी पर आ रहा है। बाल प्रदर्शनी में छात्रों में 50 मीटर दौड़ ,साइकिल रेस, नीबू रेस, और विभिन्न प्रकार के खेल कूद का आयोजन किया गया। छात्रों द्वारा फूड स्टाल भी लगाया गया जिस पर जाकर छत्रों ने खूब खरीददारी कर स्वादिस्ट व्यंजनों का स्वाद लिया। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रांजल मिश्रा कैफ, उमैर, फैजान मजीद, फलक फातिमा, आकिफा को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुलाम ,अमित अंकित अफ्फान, सतीश सना फिरदौस राहुल, आएशा शाहिद रजा, प्रियांशु, योगेंद्र, सुप्रीम, आकाश सहित बहुत से छात्रों ने हिस्सा लिया इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर अली अरशद, जेएस वर्मा, प्रिंसीपल मो आसिफ, बंटी, आफरीन, पंकज पाण्डेय, त्रिपुंजय पाण्डेय, सौरभ, चंदन आदि ने भी छात्रों का हौसला बढाया।