Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नवागत डीएम ने गिनाई प्राथमिकतायें, कहा फेयर इलेक्शन के लिये होंगे पुख्ता इंतजाम

बस्ती। जनपद में आयुष्मान भारत योजना के तहत चिन्हित किये गये 1.59.087 परिवारों के 7,95,435 सदस्यों को इसका लाभ मिलना है। जबकि अभी तक मात्र 1,42,000 लोग ही कार्ड बनवा पाये है जो लक्ष्य का 19 प्रतिशत है। सरकार ने पूर्व में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये लगने वाले 30 रूपये शुल्क को भी माफ कर दिया है।
अधिक से अधिक परिवार इस योजना से आच्छादित हो सकें इसलिये 10 से 14 मार्च तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये विशेष पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। यह बातें नवागत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। वे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर रही थीं। उन्होने आगे कहा कि सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिये करीब 20 निजी चिकित्सालयों में भी आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा दी गयी है। यहां आयुष्मान मित्र पात्रों का काम आसान करेंगे, उनकी मदद से आयुष्मान कार्ड सरलता से बनवाया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने इसमें अच्छे परिणामों के लिये आम जनमानस और मीडिया का सहयोग मांगा। उन्होने पंचायत चुनाव को चैलेंजिंग बताते हुये कहा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु हर संभव उपाय किये जायेंगे, किसी को मनमानी करने की अनुमति नही दी जायेगी। इससे पहले उन्होने पत्रकारों का परिचय जाना और अपनी प्राथमिकतायें बताईं।